The Patil News
Apply For Reporter Advertise With Us About Us

Administration

Our Team Admin Login

Connect With Us

YouTube Facebook Instagram Twitter WhatsApp

Contact Us

thepatilnews@gmail.com

+91 8390794833, 9604938312

Hasan Electricals Opp., Gandhi Chowk, Chandrapur-442402

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन ने सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर जताई गहरी चिंता पूर्व विधायक अजय चौरे के प्रतिनिधित्व में सौंपा गया ज्ञापन

News Image

सौसर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न अधूरे निर्माण कार्यों, जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त पुलियों को लेकर भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परियोजना अधिकारी पांढुर्ना को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन का नेतृत्व पूर्व विधायक श्री अजय चौरे जी के प्रतिनिधित्व में किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है, कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आमजनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएं तथा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से यह स्थिति बनी है, उन्हें पद से हटाया जाए। संगठन ने यह भी मांग की कि कार्यवाही की प्रति 7 दिनों के भीतर संगठन को उपलब्ध कराई जाए। यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने ताली एवं -थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो आंदोलन को भोपाल कार्यालय तक भी पहुंचाया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि प्रशासन कार्य को टालने की बजाय समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे, ताकि जनता को राहत मिल सके। संघठन के साथी- श्री बंडू बेंडे जी, श्री पंकज ठाकरे जी, श्री कैलाश ठाकरे जी, श्री शशिकांत खंडाइत जी, श्री गजानन कोचे जी, श्री दिनेश लाड़से, श्री अल्केश बागड़े जी, श्री अमन मालवीय जी, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

वाचक प्रतिक्रिया (0)

तुमची प्रतिक्रिया नोंदवा:
या बातमीवर अजून एकही प्रतिक्रिया आलेली नाही. पहिली कमेंट तुम्ही करा!
२-३ किमी अचूक हवामानासाठी: कृपया GPS चालू करा.
×
ब्रेकिंग न्यूज़
🔔बंधाऱ्याचे बिल मंजूर करण्यासाठी ₹४० हजारांची लाच स्वीकारताना कोरपण्यातील कृषी सहाय्यक ACB च्या जाळ्यात.🔔पोलीस स्टेशन राजुरा येथील दरोड्याच्या गुन्ह्यात पाहिजे असलेला फरार आरोपीस अन्य चोरीच्या गुन्ह्यातही मुद्देमालासह पकडून आरोपी विरुध्द स्थागुशा चंद्रपूर कडून कारवाई.🔔निवडणूक संपताच आमदार किशोर जोरगेवार कामाला, नजूल धारकांच्या पट्टे वाटपासाठी महसूल मंत्री यांच्याकडे पाठपुरावा.🔔नदीतून वाहून जाणारे पाणी शेतीसाठी वापरण्याची परवानगी देण्याची आमदार मुनगंटीवार यांची मागणी; बोअरवेलधारक शेतकऱ्यांना ५०० मीटरच्या अंतराच्या निकषासंदर्भात नियमांनुसार सवलती देण्याचे आवाहन.🔔महाडीबीटी पोर्टलवरील शिष्यवृत्ती अर्जांचा 29 ऑक्टोबर रोजी आढावा.🔔आदिवासी उमेदवारांकरिता विनामुल्य स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन.🔔2 नोव्हेंबर रोजी लोकशाही दिनाचे आयोजन.🔔परिवहन वाहनधारकांनी 1 नोव्हेंबरपूर्वी योग्यता प्रमाणपत्राचे नूतनीकरण करावे.